रांची, दिसम्बर 18 -- खूंटी, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में गुरुवार को जिले के नए भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर रायशुमारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने की। इस अवसर पर प्रदेश से मनोनीत जिला चुनाव प्रभारी नंदजी प्रसाद, चुनाव संयोजक नारायण दास (पूर्व विधायक, देवघर) और पर्यवेक्षक के रूप में जेबी तुबित उपस्थित रहे। रायशुमारी का उद्देश्य संगठन की मजबूती, जमीनी कार्यकर्ताओं की भावना और जिले की राजनीतिक जरूरतों के अनुरूप नेतृत्व का चयन करना बताया गया। बंद कमरे में हुई अलग-अलग बैठकें: रायशुमारी प्रक्रिया के तहत प्रदेश से आए प्रतिनिधिमंडल ने जिले के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों से अलग-अलग बंद कमरे में संवाद किया। इसमें नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष...