रांची, अक्टूबर 3 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। भाजपा खलारी मंडल की ओर से गुरुवार को हिंदूगढ़़ी चौक पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गंझू ने की। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। साथ ही उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर विश्व को शांति और सद्भाव का संदेश दिया। उनका मानना था कि स्वच्छता और आत्मनिर्भरता ही समाज की वास्तविक ताकत है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री का "जय जवान, जय किसान" का नारा आज भी देश की रीढ़ समान है और किसानों व सैनिकों के सम्मान का प्रतीक है। जयंती कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गंझू के साथ संयोजक र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.