संभल, जून 12 -- भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। उनके खिलाफ कारोबारी की संपत्ति हड़पने, टैक्स चोरी कर ईंटों को उत्तराखंड सप्लाई करने और चोरी के वाहनों का स्क्रैप फैक्ट्री में कटान कराने समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अब आरोपी ने सरेंडर करने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल के खिलाफ कैलादेवी थाने में स्क्रैप फैक्ट्री में चोरी के वाहन काटने के मामले में अप्रैल महीने में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद जांच प्रभावित करने के मामले में दूसरा मुकदमा कैलादेवी थाने में दर्ज हुआ। सदर कोतवाली में शहर के कारोबारी विपुल गुप्ता की संपत्ति हड़पने, गोरखपुर मठ के नाम से फर्जी फोन और जीएसटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.