पलामू, जनवरी 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि आसन्न नगरपालिका आम चुनाव-2026 संबंधित मांगो को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन बता रहा है कि पार्टी अपनी हार मान ली है। भाजपा को आसन्न चुनाव में हार का डर सता रहा है। हार के डर से भाजपा लगातार धरना-प्रदर्शन करने लगी है। भाजपा नगर निगम चुनाव को दलीय आधार पर कराना चाहती है। भाजपा हिंदू-मुस्लिम के नाम पर वोटों का ध्रुवीकरण कर वोट हासिल करने के लिए सरकार पर दबाव बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि चुनाव गैर-दलीय आधार पर होता है तो स्वतंत्र प्रत्याशी जनता के समर्थन और अपने कार्यों के दम पर चुनाव लड़ेंगे और उनकी जीत सुनिश्चित होगी। इस चुनाव मे भाजपा को नुकसान निश्चित है। भाजपा को बैलेट पेपर से चुनाव कराने में डर लग रहा है। ईवीएम से चुनाव कराने ...