नई दिल्ली, जनवरी 20 -- छह साल तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को पार्टी की कमान नए भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को सौंप दी। नितिन नबीन को सोमवार को निर्विरोध बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले भाजपा चीफ के रूप में नड्डा का कार्यकाल एक मजबूत राजनीतिक विरासत के रूप में देखा जा रहा है। जनवरी 2020 में जब नड्डा ने बीजेपी के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी, तब नरेंद्र मोदी ने भरोसा जताया था कि पार्टी उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छुएगी। नड्डा ने इस भरोसे को काफी हद तक सही साबित किया। जब नड्डा ने अध्यक्ष पद संभाला था, तब बीजेपी 15 राज्यों में सत्ता में थी और केवल सात राज्यों में उसके मुख्यमंत्री थे। आज पार्टी अपने सहयोगियों के साथ 20 राज्यों और केंद्र शासित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.