धनबाद, फरवरी 6 -- धनबाद, विशेष संवाददाता निकाय चुनाव को लेकर धनबाद में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में रागिनी सिंह भी शामिल हुई। बैठक में शामिल हो रागिनी सिंह ने संकेत दिया कि वे पार्टी के साथ हैं। मालूम हो कि झरिया विधायक रागिनी सिंह के पति पूर्व विधायक संजीव सिंह भी मेयर पद के लिए नामांकन किया है। वहीं भाजपा ने संजीव कुमार (अग्रवाल) को समर्थन दिया है। बैठक में मौजूद पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह गंभीर है। भाजपा धनबाद नगर निगम में विकास, सुशासन और पारदर्शिता के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और पूर्ण बहुमत से विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और एकजुटता के साथ चुनावी अभियान को गति देने का आह्वान किया। निगम क्षेत्र के तीनों विधानसभा क्षेत्र धनबाद,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.