मुरादाबाद, जनवरी 12 -- मुरादाबाद। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ चर्चा की। उन्होंने भाजपा संगठन और पार्टी के नेताओं से जिले में लागू सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा मंत्री ने विकास कार्यों को लेकर स्थितियों पर बात की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अधिकारियों से इन सभी मुद्दों पर विस्तार से बात होगी। दोपहर दो बजे से सर्किट हाउस में होने वाली बैठक में मंत्री इस पर चर्चा करेंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष भाजपा आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला समेत सभी जनप्रतिनिधि और संगठन से जुड़े पदाधिकारी व अन्य नेता रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...