लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के कैम्प कार्यालय गौशाला में कृषक समाज शक्ति केन्द्र के बूथ संख्या 206 पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुर्जन लाल वर्मा, विशिष्ट अतिथि विनोद स्वर्णकार जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा,भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने पार्टी के पुरोधाओं को पुष्पांजलि अर्पित कर की। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुर्जन लाल वर्मा ने कहा कि भाजपा राजनीति सेवा भाव से करती है। हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता देवतुल्य है। वह बिना अपेक्षा के सदैव कार्य करता रहता है। संचालन नगर मंत्...