गिरडीह, फरवरी 5 -- गिरिडीह। निकाय चुनाव में भाजपा द्वारा समर्थित प्रत्याशी की घोषणा के बाद भी भाजपा के कई पदधारकों व उनके परिवार के लोगों ने नगर निगम में मेयर पद व बड़की सरैया में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर दिया है। ऐसे में भाजपा के सामने अब बागियों को साधने की चुनौती है। नामांकन की अंतिम तिथि 4 फरवरी थी। 5 को स्क्रूटनी व 6 फरवरी को नाम वापसी की तिथि है। ऐसे में नाम वापसी की तिथि समाप्त होने के बाद तस्वीर साफ होगी कि किस प्रत्याशी ने पार्टी के समर्थन में नाम वापस लिया और कौन प्रत्याशी बागी के रुप में मैदान में है। बता दें कि भाजपा ने नगर निगम गिरिडीह में मेयर पद के लिए डॉ शैलेंद्र चौधरी व बड़की सरैया में अध्यक्ष पद के लिए शोभा देवी को समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं धनवार में समर्थित प्रत्याशी की घोषणा अभी होल्ड पर है। गिरिडीह मेय...