जमशेदपुर, मार्च 18 -- 2012 में जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी के भारत बंद कार्यक्रम के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मानगो शाखा में तोड़फोड़ करने एवं सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में सात भाजपा नेताओं को आरोपी बनाया गया था, जिन्हें सोमवार को कोर्ट ने बरी कर दिया है। आरोपियों में गुंजन यादव, विकास सिंह, राजेश सिंह, मनोज सिंह, सुनील सिंह, सूरज नारायण और टोनी सिंह के नाम शामिल थे। 13 साल तक चले मामले में अधिवक्ता मलकित सिंह एवं मनप्रीत सिंह ने पक्ष रखते हुए उन्हें निर्दोष बताया था। दूसरी ओर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मानगो शाखा के तात्कालिक मैनेजर एवं मानगो थाना के तात्कालिक थानेदार की गवाही हुई थी, जिसमें उन लोगों ने केवल पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह की ही पहचान की थी। अभियुक्तों का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता मलकित सिंह ने कहा कि सभी पर लगाए गए...