रांची, फरवरी 16 -- नामकुम, संवाददाता। सांसद समाधान केन्द्र सदाबहार चौक पर भाजपा रांची जिला ग्रामीण के सक्रिय सदस्यों की जांच एवं सत्यापन का कार्य ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज की अध्यक्षता में किया गया। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा नियुक्त सत्यापन पदाधिकारी के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार शामिल हुए। उनके द्वारा जिले में भाजपा नेताओं द्वारा सदस्यता अभियान के मौके पर बनाए गए सक्रिय सदस्यों का सत्यापन किया गया। वहीं सदस्यता अभियान के दौरान काम करनेवाले सभी कार्यकर्ताओं से कई तरह की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि बाकी बचे मंडल भी 20 फरवरी से सत्यापन कार्य को पूर्ण करा लें। मौके पर सह सत्यापन पदाधिकारी प्रमोद सिंह, मनोज चौधरी, मंडल अध्यक्ष भागीरथ महतो, सुनील महतो, अंबुज रजक, सुनील महतो, खगेश महतो, पद्मलोचन महतो, जयकिश...