पाकुड़, मार्च 31 -- पाकुड़, प्रतिनिधि।लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रविवार को पाकुड़ पहुंचेंगे। कर्मवीर सिंह जिले के महेशपुर प्रखंड में संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महेशपुर विधानसभा स्तरीय सांगठनिक बैठक करेंगे। प्रथम सत्र में सुबह 11:00 बजे एवं द्वितीय सत्र दोपहर 2:00 बजे बैठक करेंगे। उपरोक्त जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी बिक्रम कुमार मिश्रा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...