औरंगाबाद, जनवरी 16 -- कुटुंबा विधानसभा भाजपा की बैठक शुक्रवार को कुटुंबा में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हिमांशु शेखर ने की। बैठक में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह चंद्रवंशी रहे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान, कुटुंबा विधानसभा प्रभारी अशोक पांडेय, विधानसभा संयोजक परमेश्वर राज बैठा, कुटुंबा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष प्रवीण कुमार, संडा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, कुटुंबा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष हिमांशु सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निर्देश दिया कि 20 जनवरी तक सभी मंडलों में सभी मोर्चा की कमेटियों के साथ प्रकोष्ठों के संयोजक और सह संयोजक का ग...