औरंगाबाद, फरवरी 12 -- भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व वरीय अधिवक्ता इंद्रदेव यादव के निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। वर्तमान में वे भाजपा प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक थे। वे पिछले एक माह से अस्वस्थ चल रहे थे और बीएचयू में उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह उनका निधन हो गया। उनके चार पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि उनके प्रेरणा से प्रेरित होकर सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में काम कर रहे हैं। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, कृष्ण बल्लभ प्रसाद सिंह, रामानुज पांडे, भाजपा नेता लक्ष्मी नारायण सिंह, सुनील कुमार शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, रघुनाथ राम, जुगल किशोर सिंह, अविनाश कुमार, अरविंद कुमार सिंह, अनिल सिंह, सुनील कुमार सिंह, रामरूप सिंह, वीरेंद्र कुमार, विनोद सिंह, विनोद शर्मा, अनिल गुप्त...