बदायूं, अप्रैल 11 -- भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह शनिवर 12 अप्रैल को गांव चलो अभियान के तहत ब्लाक उझानी के ग्राम हजरतगंज में प्रवास करेंगे। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया राष्ट्रीय महामंत्री हजरतगंज में पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जिसके अनुसार दोपहर 12 बजे पंचायत भवन सभागार हजरतगंज में बैठक करेंगे। 12. 35 बजे माता मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। एक बजे केंद्र एवं राज्य सरकार के लाभार्थियों से संपर्क व संवाद करेंगे। दो बजे प्रेसवार्ता करेंगे। साढ़े तीन बजे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जा रही शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साढ़े चार बजे बदायूं स्थित एमएलसी वागीश पाठक के आवास पहुंचेंगे। यहां से साढ़े पांच बजे बरेली रवाना होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.