सहरसा, दिसम्बर 16 -- सहरसा, नगर संवाददाता ।जिला भाजपा ने बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर आतिशबाजी व एक दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया। जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह ने कहा कि पहली बार कोई बिहारी नेता को भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व करने का मौका मिला है। जो भाजपा जैसी पार्टी में ही संभव है ।जहां इमानदारी कर्तव्य निष्ठा से काम करने वालों को बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी मिलती है। नितिन नवीन भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष से राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य के रूप सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश का संगठन जिम्मेदारी मिली हुई है। भाजपा के निवर्तमान विधायक डॉ आलोक रंजन ने नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में संगठन मजबूती के साथ आगें बढेगी। इसके लिए राष्ट्रीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.