पूर्णिया, दिसम्बर 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टनटन ठाकुर ने बधाई दी है। बधाई देते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टनटन ठाकुर ने कहा है कि यह नव दायित्व राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, वैचारिक संकल्प और कार्यकर्ता सशक्तीकरण को नई दिशा व गति प्रदान करेगा। भाजपा नेता टनटन ठाकुर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ युवा मोर्चा में काम किये हैं, जब नितिन नवीन युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे, उनकी टीम में टनटन ठाकुर प्रदेश मंत्री रह चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.