जहानाबाद, दिसम्बर 20 -- अरवल, निज संवाददाता। अरवल भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को पटना के मिलर स्कूल में आयोजित अभिनंदन समारोह को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक मनोज कुमार शर्मा उपस्थित रहे। अपने संबोधन विधायक मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि 23 दिसंबर को पटना के मिलर स्कूल में भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय नेतृत्व के रूप में कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का ऐतिहासिक अभिनंदन लेकर आज कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के अभिनंदन समारो...