चाईबासा, अक्टूबर 5 -- चाईबासा। झारखंड के राज्यसभा सदस्य और प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू को भाजपा का प्रदेश कार्यकारी अध्य्क्ष बनाये जाने पर पिछड़ी जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री हेमंत केशरी ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने इस कार्य के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार जताया है। केशरी ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आदित्य साहू के लंबे कार्य अनुभव से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। साहू पिछड़ी जाति से आते हैं और प्रदेश पिछड़ा जाति मोर्चा को हर हमेशा सांगठनात्मक कार्यों में दिशा निर्देश देते रहे हैं। उनके कार्यकारी अध्य्क्ष बनने से संगठन और मजबूती से कार्य करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.