बेगुसराय, जनवरी 25 -- बीहट। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बेगूसराय निवासी अमरेंद्र सिंह ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीतिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। श्री सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की। श्रीसिंह ने कहा इनके अध्यक्षीय कार्यकाल में सम्पन्न होनेवाले चुनावों में पार्टी को अप्रत्याशित सफलता मिलनी तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश ही नहीं दुनियां की ऐसी इकलौती पार्टी हैं,जिसमें पार्टी का एक अदना कार्यकर्ता भी संगठन में ऊंचे पद पर आसीन हो सकता है। नितिन नवीन की सांगठनिक क्षमता से पार्टी का और विस्तार हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...