मधेपुरा, जनवरी 21 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खुशी जतायी है। कार्यकर्ता ओं ने कहा कि कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारी पाना यह केवल एक दायित्व नहीं बल्कि पार्टी के संगठनात्मक सशक्तिकरण और वैचारिक मजबूती की दिशा में एक नए युग की शुरुआत है। इनका सरल स्वभाव, संघर्षशील व्यक्तित्व और संगठन के प्रति अटूट समर्पण उनकी पहचान है। जमीनी राजनीतिक से राष्ट्रीय नेतृत्व तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह क्षण भाजपा के नवीन युग की शुरुआत का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नितीन नवीन नेतृत्व में भाजपा नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशियां मनायी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को शुभकामनाएं दी। बधाई देने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.