नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, व. सं.। संत शिरोमणी गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को करोलबाग स्थित श्री गुरु रविदास विश्रामधाम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ पूजा-अर्चना की और सत्संग में शामिल हुए। नितिन नवीन ने मंदिर की आगंतुक पुस्तिका में संत श्री रविदास समाज के नाम शुभकामनाएं लिखीं। उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संत परंपरा में गुरु रविदास भक्ति, समता और मानव मूल्यों के ध्वजवाहक हैं। इस अवसर पर उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, सांसद बांसुरी स्वराज और प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...