लखनऊ, मार्च 21 -- यूपी के गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह कर सरकारी खजाने को लूट रहे हैं। साथ ही अपनी सरकार पर भी आरोप लगाया है। अब इसे लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर व्यंग कसा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा है कि भाजपा के राज में भाजपाई ही राज खोल रहे हैं। पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। उन्होंने इस बार भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के बहाने सीएम पर प्रहार किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "भाजपा के राज में भाजपाई ही खोल रहे राज़, कैसे हर तरफ़ फैला है अन्याय और भ्रष्टाचार,अब क्या इनकी रिपोर्ट भी बदलवाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.