समस्तीपुर, मार्च 31 -- कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर मध्य मंडल भाजपा के मंडल कमेटी का गठन किया गया है। कल्याणपुर मध्य मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार साहनी ने बताया कि पांच उपाध्यक्ष जिसमें रामबाबू ठाकुर, दीपक प्रधान, सरोज कुमार शर्मा, विकास कुमार एवं जोली कुमारी शामिल है। वहीं प्रमोद राम एवं उमाशंकर ठाकुर को मंडल महामंत्री, शिव शंकर प्रसाद को कोषाध्यक्ष, मीना देवी, सुमित्रा देवी, मनोज सिंह, राधा देवी, रवि शंकर सिंह एवं दिनेश राय को मंडल महामंत्री सहित 60 सदस्य मंडल कमेटी गठित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...