समस्तीपुर, अप्रैल 6 -- चकमेहसी। भाजपा कल्याणपुर पश्चिमी मंडल कमिटी का गठन किया गया है। कल्याणपुर पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा ने बताया की कमिटी में 6 मंडल उपाध्यक्ष बनाएं गए है। जिसमे महेश चौरसिया, शिवचंद्र ठाकुर, संजीत कुमार पांडे, अर्जुन पासवान, कंचन कुमारी व राघो लाल निरंकारी शामिल है। वही शुशील मालाकार व किशलय कुमार को मंडल महामंत्री, नवीन कुमार राम को कोषाध्यक्ष, सूर्यकांत कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी व दीपक कुमार गुप्ता,रौशन कुमार सिंह, राधा देवी,संगीता देवी, प्रमोद कुशवाहा , इंद्रा देवी को मंडल मंत्री सहित 60 सदस्यीय मंडल कमिटी का गठन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...