मुरादाबाद, जनवरी 29 -- भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम लक्ष्य फॉर्म रामूवाला गणेश पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने कहा कि चारों मंडलाध्यक्षों को पार्टी में निष्ठा और लगन से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष को अपनी कार्यकारिणी में भाजपा के सक्रिय सदस्य और कार्यकर्ता रखने होंगे आगामी विधानसभा 2017 के चुनाव को देखते हुए मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। भू-समितियां तथा पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल चौहान ने चारों मंडल अध्यक्षों का फूलमाला से स्वागत किया। कार्यक्रम में लक्ष्य ग्रुप डायरेक्टर अमित कुमार चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष दीपक, डिलारी अध्यक्ष हर...