बस्ती, फरवरी 23 -- रुधौली। थानाक्षेत्र के खरदेउरा निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष हादसे में घायल हो गए। घायल होने पर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र रुधौली ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को गांव में शव पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिवार में रोना पीटना पड़ा रहा। खरदेउरा निवासी रमेश सिंह (70) भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। इनकी पत्नी विद्यावती सिंह बस्ती स्थित हार्दिया के पास एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती थीं। उन्हीं को देखने के लिए रमेश सिंह शनिवार को बस्ती गये हुए थे। वह चाय पीने सड़क पर निकले थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हे ठोकर मार दिया था। वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। आनन फानन में उन्हे स्थानीय हस्पिटल मे भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टर ने लखनऊ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। मे...