कोडरमा, जुलाई 3 -- कोडरमा। हूल दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा भोगनाडीह में किए गए कृत्य को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कड़ी आलोचना की है। जिलाध्यक्ष बिरेंद्र पांडेय ने इसे भाजपा की नाकामी और हताशा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, तिलका मांझी और भगवान बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों के बलिदान का अपमान झामुमो बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में हो रहे निरंतर विकास से भाजपा बौखला गई है और अब अनर्गल बयानबाज़ी कर रही है। झामुमो ऐसे किसी भी अपमान को चुपचाप नहीं सहने देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...