मैनपुरी, अप्रैल 12 -- कुरावली। गांव चलो अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम पनवाह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने घर-घर संपर्क किया और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने भी ग्रामीणों को सरकार की योजनाएं बताईं। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर वर्ग की खुशहाली के लिए काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिल रहा है। मैनपुरी जनपद विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुंडाराज को खत्म किया है। देश की जनता का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने मंडल के कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव चलो अभियान के अंतर्गत सरकार की योजनाओं से ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.