रांची, मार्च 3 -- नामकुम, संवाददाता। सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता सह सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नामकुम थाना के नए थाना प्रभारी मनोज कुमार से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अंगवस्त्र और गुलदस्ता देकर नए थानेदार मनोज कुमार का स्वागत किया। थानेदार ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर नजर रखना और समाज के अंतिम व्यक्ति जो किसी काम के लिए थाना में आते हैं उनकी समस्याएं दूर करना प्राथमिकता होगी। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नेता और समाजसेवी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.