साहिबगंज, जनवरी 31 -- साहिबगंज। शहर के स्वामी स्वामी विवेकानंद चौक पर राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। मौके पर पूर्व विधायक ने स्वयं शिविर लगा कर कईयों को भाजपा का सदस्य बनाया। भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर संबंधितों का सदस्य बनाया गया और मौके पर ही संबंधित के मोबाइल पर सदस्यता संख्या आदि मिल गया। इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रामा नंद साह, मनोज पासवान, प्रेम कुमार ओझा, अनंत सिन्हा, गोपाल मोदी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...