गाजीपुर, दिसम्बर 29 -- गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, बिरनो मंडल के पूर्व अध्यक्ष बिरनो गांव निवासी पारसनाथ सिंह का 75 वर्ष की आयु में रविवार शाम को बीमारी के कारण निधन हो गया। पारसनाथ सिंह अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री, पत्नी सुनीता सिंह को छोड़ गए है। इनके निधन पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने दुख व्यक्त किया तथा इसे पार्टी की क्षति बताया। पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, रमेश सिंह पप्पू, शशिकांत शर्मा आदि भाजपा नेताओं ने घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। अंत्येष्टि स्थल पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय, राम नरेश कुशवाहा, विजय शंकर राय ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...