जौनपुर, जनवरी 1 -- सुइथाकला (जौनपुर)। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष 69 वर्षीय राम खेलावन वर्मा ऊर्फ डब्लू निवासी अशोकपुर खुर्द का बुधवार को अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर जैसे परिजनों और क्षेत्र के लोगों को लगी शोक की लहर दौड़ पड़ी। रामखेलावन वर्मा आजीवन भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहे। गुरुवार को दाह संस्कार गोमती नदी के इम्ब्राहिपुर घाट पर किया गया। उनके आवास पर शोक प्रकट करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, डॉ. उमेश चंद्र तिवारी, बेचन सिह, सुरेश पांडेय, सुरेश धुरिया, सतीश सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...