हरिद्वार, फरवरी 9 -- जमीन में निवेश के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के चर्चित मामले में नया मोड़ आया है। ज्वालापुर कोतवाली में भाजपा के पूर्व नेता और एक अन्य पर गवाहों को धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, पैटल वुड सोसायटी बहादराबाद रोड निवासी चारु पत्नी पवन अग्रवाल ने 20 सितंबर 2023 को भाजपा के पूर्व नेता जगजीवन राम समेत उसके कुछ साथियों पर जमीन धोखाधड़ी का मुकदमा कराया था। इस मामले में जगजीवन के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। पीड़िता का आरोप है कि जमानत पर रिहा होने के बाद से आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर गवाहों पर दबाव बना रहा है। इससे पहले, 21 सितंबर 2024 को पीड़िता के पति पवन को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी गई। पांच अक्तूबर 2024 को पेटलवुड सोसायट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.