काशीपुर, सितम्बर 30 -- काशीपुर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. नरेंद्र सिंह मानस की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। मंगलवार को बाजपुर रोड स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर में पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने स्व. मानस के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कार्यकाल को याद किया। यहां काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मानवेंद्र मानस, अरविंद राव, शिव प्रताप सिंह, प्रमोद तोमर, राजेंद्र सैनी, गगन कंबोज, अर्जुन सिंह, अजय टंडन, राजीव ठुकराल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.