भभुआ, जनवरी 9 -- वक्ताओं ने उन्हें कुशल संगठनकर्ता और अधिवक्ता बताया भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अविधक्ता कन्हैया सिंह के निधन पर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलिसभा हुई। उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय एवं संचालन जिला महामंत्री संतोष खरवार ने किया। पूर्व मंत्री व एमएलसी संतोष सिंह ने उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि वह एक कुशल संगठनकर्ता और अधिवक्ता थे। अपने कार्य काल में संगठन को आगे बढ़ाने में अपने जीवन को खपाया। विधायक भरत बिंद ने उनके संघर्षों को याद कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कन्हैंया सिंह एक सुलझे हुए अध्यक्ष थे। उन्होंने ने अपने जीवन में पार्टी को आगे बढ़ाने में बहुत ही अच्छा कार्य किया। कार्यक्रम में पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.