औरंगाबाद, फरवरी 13 -- हसपुरा, संवाद सूत्र। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता इंद्रदेव यादव के निधन पर हसपुरा प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। प्रखंड अध्यक्ष चंद्रकांत मुन्ना सहित धर्मेंद्र कुमार लाला, नंदन यादव, गया लाल पंडित, गनौरी राम, वीरेंद्र कुमार, कमलेश पंडित, कामेश्वर सिंह, राम पुनित सिंह, धर्मेंद्र कुमार, उजेंद्र सिंह और सूर्यदेव भारती ने गहरी संवेदना प्रकट की है। कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता के योगदान को स्मरण करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...