लखनऊ, जनवरी 30 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि क्या 'भेदकारी भाजपा' के पास कोई ऐसा बुलडोजर भी है जो लोगों के टूटे घर बना दे, उस पर मान-सम्मान का छप्पर फिर से लगा दे। अखिलेश ने कहा है कि नाइंसाफी भाजपा सरकार की पहचान बन गई है। एकतरफा पक्षपातपूर्ण रवैया स्वयं में एक गुनाह होता है। भाजपा राज में बुलडोजर नकारात्मक और विध्वंसकारी सोच का प्रतीक बन गया है। भाजपा की सियासत जिस तरह नाइंसाफी कर रही है, अब उसकी हार सामने है। भाजपाई अन्याय हारेगा। भाजपाई और उनके संगी-साथी याद रखें। साजिश से बड़ी 'सच्चाई' होती है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। किसी को भी न्याय नहीं मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.