दुमका, जनवरी 26 -- जरमुंडी प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रविवार को बासुकीनाथ धाम पहुंचे और फौजदारी बाबा की पूजा अर्चना कर पीएम के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के देवघर से बासुकीनाथ धाम आने के क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रास्ते में उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बासुकीनाथ मंदिर में भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर समस्त राज्यवासियों के कल्याण की कामना की। पूजा अर्चना के बाद भाजपा प्रदेश प्रमुख आदित्य साहु बासुकीनाथ में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडिया कार्यक्रम, मन की बात को भी सुना। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने फौजदारी बाबा बासुकीनाथ से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि बाबा स...