दुमका, दिसम्बर 18 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया के भाजपा पश्चिमी मंडल कार्यालय सीतपहाड़ी में बुधवार को उत्साहपूर्ण माहौल के बीच नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर मंडल का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल प्रतिनिधि विवेकानंद राय एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर मंडल को पुष्प माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी ने एक युवा और कर्मठ कार्यकर्ता के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नंदकिशोर मंडल के नेतृत्व में पश्चिमी मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और पार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.