रामगढ़, जनवरी 14 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू का आगमन गुरुवार को रामगढ़ में होगा। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली रामगढ़ रामगढ़ पहुंचेंगे। यहां सुबह 7:30 बजे पटेल चौक में उनका स्वागत समारोह होगा। इसके बाद वे रजरप्पा स्थित मां छिन्न मस्तिके मंदिर परिवार संग पहुंचेंगे। वहां पूजा-अर्चना के बाद वापस लौटने का कार्यक्रम है। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव बाबला ने दी। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.