पलामू, दिसम्बर 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का शनिवार को सम्मान समारोह कर प्रोत्साहित किया गया। नीलांबर-पीतांबरपुर स्थित मौर्या फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता व विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता ने प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर और फूल-माला पहनाकर प्रोत्साहित किया गया। सभी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा संगठन अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों पर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने की जिम्मेदारी है। सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.