गिरडीह, मार्च 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा के नगर मंत्री विशाल मंडल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पद से इस्तीफा दे दिया है। रविवार को विशाल ने अपना इस्तीफा भाजपा जिलाध्यक्ष को भेज दिया है। इसकी सूचना विशाल ने प्रेस को दी है। विशाल मंडल ने बताया कि वह 5 वर्षों से भाजपा में थे। बताया कि भाजपा में वे अभी नगर मंत्री के पद पर थे। अब वह पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्होंने किसी अन्य पार्टी में ज्वाइन करने का मन नहीं बनाया है। जिसकी विचारधारा अच्छी होगी, जो समाज के हर तबके के लिए कार्य करेगा। वैसे लोगों के साथ वो जनता की सेवा करेंगे। इस बीच विशाल मंडल के झामुमो में ज्वाइन करने को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि इस बारे में उन्होंने कोई पुष्टि नहीं की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...