फरीदाबाद, जुलाई 22 -- फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद ने जिले के 15 मंडलों में नए मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियाँ संगठन के कामकाज को बेहतर ढंग से संचालित करने और समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई हैं। मंगलवार को जारी बयान में भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने नियुक्तियों की जानकारी दी। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के निर्देश पर यह नियुक्तियाँ की गई हैं। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कार्यों की निगरानी और मजबूती के लिए वर्तमान और पूर्व जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी मंडल प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में मंडल अध्यक्षों के साथ समन्वय कर बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करेंगे। इनकी नियुकि हुई बडखल विधानसभा में भारती भाकुनी को एन.एच, मनीष छोंकर को सैनिक, ...