रांची, जनवरी 9 -- खूंटी, संवाददाता। जिला भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में नये खूंटी जिला अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सह जिला चुनाव प्रभारी नंद जी प्रसाद, सह प्रभारी संतोष साहू एवं गंदौरी गुड़िया और प्रदेश प्रवक्ता सह जिला पर्यवेक्षक जेबी. तुबिद विशेष रूप से उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र जमा किए। पदाधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया संगठन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई है। नये जिला अध्यक्ष की घोषणा शनिवार को साढ़े 10 बजे जिला कार्यालय में की जाएगी। नामांकन कार्यक्रम के दौरान संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्र...