गिरडीह, अगस्त 14 -- गांवा, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के माल्डा मण्डल में भाजपा के द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। झंडा तिरंगा झंडा से लैश भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्डा, पिहरा, गदर, खरसान एवं नगवां समेत कई गांवों का भ्रमण कर भारत माता की जयकारा लगाया। मौके पर उपस्थित आनन्दी यादव ने कहा कि भाजपा के द्वारा पूरे देश मे इस तरह का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी क्रम में आज माल्डा मण्डल में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। मौके पर सहदेव साव, राजकुमार सिंह, गोपाल सिंह, योगेंद्र प्रसाद, सूदन भगत समेत कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...