मेरठ, फरवरी 9 -- दौराला। दिल्ली-दून हाईवे पर सिवाया के सामने रविवार शाम एक बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। वहां से गुजर रहे भाजपा के दौराला मंडलाध्यक्ष मनिंदर विहान ने घायल को सड़क पर तड़पता देखा। उन्होंने घायल को अपनी कार से मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। भाजपा के दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने बताया कि वह कार से किसी काम से मोदीपुरम जा रहे थे। हाईवे पर सिवाया गांव के सामने एक कार सवार ने बाइक सवार दौराला निवासी वीरेंद्र को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जबकि कार चालक भाग गया। वहां से गुजरने के दौरान उन्होंने राहगीरों की मदद से घायल को अपनी कार से मोदीपुरम के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया और चिकित्सक से तत्काल उपचार देने की बात कही। भाजपा दौराला मंडल अध्यक्ष ने पुलिस और घायल को परिजनों को फोन कर घटना की...