रांची, फरवरी 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद राजीव प्रताप रूडी द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर किए गए दावों पर कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह बयान वास्तविकताओं से परे राजनीतिक प्रचार मात्र है। बजट में झारखंड के लोगों की बुनियादी समस्याओं महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आय, युवाओं के अवसर और सामाजिक सुरक्षा का ठोस समाधान कहीं दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि कर हस्तांतरण और अनुदान को उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत करना भ्रामक है, क्योंकि यह संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा है, कोई विशेष कृपा नहीं। झारखंड जैसे खनिज संपन्न राज्य को उसके अधिकार से कम संसाधन मिल रहे हैं, जबकि राज्य के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन लगातार जारी है। भाजपा को यह बताना चाहिए कि राज्य को विशेष ...