रांची, जनवरी 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने कहा कि अंश और अंशिका के बाद राज्य के विभिन्न स्थानों से 12 अपहृत बच्चों और सिलदिरी, शंकरघाट के कन्हैया कुमार की बरामदगी भाजपा के प्रचंड दबाव और आंदोलन का परिणाम है। भाजपा के आंदोलन का नतीजा है कि कई माताओं की गोद सूनी होने से बची। अभी सैकड़ों बच्चों को खोज निकालना बाकी है। साहू ने राज्य पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस का धर्म है जनता का सहारा बनना, गरीबों-असहायों की सहायता करना, लेकिन जिस प्रकार से महीनों से राज्य में बच्चा अपहरण करने वाला गिरोह सक्रिय है और राज्य से सैकड़ों बच्चों का अपहरण हुआ है, इससे स्पष्ट है कि पुलिस सक्रिय नहीं थी। आदित्य साहू ने कहा कि जितने बच्चे गायब हुए हैं, ये सभी गरीब-निर्धन परिवार के बच्चे हैं। ये पुलिस को शिकायत भ...