दुमका, दिसम्बर 15 -- दुमका। दुमका जिला में चोरी की बढ़ती घटना से लोगों की नींद उड़ी हुई है। दुमका शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक चोरों का आंतक मचा हुआ है। अक्सर चोरी की घटना घट रही है। शनिवार की रात डंगालपाड़ा स्थित भाजपा कार्यालय के ताला तोड़कर करीब 25 हजार रुपए की सम्पति की चोरी हो गई है। वहीं पूरे कार्यालय की वायरिंग को तोड़कर बर्बाद कर दिया गया है। चोरों ने तीन पंखा भी उतार लिया था,पर छोड़कर भाग गए। रविवार को सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। कार्यालय प्रभारी दिनेश सिंह ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सुबह कार्यालय प्रभारी दिनेश सिंह कार्यालय पहुंचे तो ताला टूटा देखकर अवाक रह गए। अंदर जाकर देखा तो कार्यालय के सभी तीन ताले टूट हुए थे। चोर टेबुल, कुर्सी, सात बल्ब चोरी कर ले गए। चोरों ने बिजली वायरिंग के...